Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Punjab Budget 2025 : पंजाब सरकार ने पेश किया बजट, कोई नया टैक्स नहीं, महिलाओं को एक हजार रुपये भी नहीं…

Punjab Budget 2025 : पंजाब सरकार ने पेश किया बजट, कोई नया टैक्स नहीं, महिलाओं को एक हजार रुपये भी नहीं…

Punjab Budget 2025 : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को राज्य का वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। पंजाब के इस बजट में हेल्थ सेक्टर के लिए 5598 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है। इस बजट में भी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के बारे में कोई प्रस्ताव नहीं है जो सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों में शामिल था। वित्त मंत्री चीमा ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 2,36,080 करोड़ रुपये के बजट व्यय का प्रस्ताव रखा।

बजट में कोई नया कर नहीं
बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है।

बीएसएफ के साथ तैनात किए जाएंगे 5,000 होमगार्ड
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार बॉर्डर पर बीएसएफ के साथ 5,000 होमगार्ड तैनात करके दूसरी डिफेंस लाइन स्थापित करेगी। सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। चीमा ने कहा कि पंजाब के सभी परिवारों के लिए बीमा कवर को बढ़ाकर सालाना 10 लाख रुपये किया जाएगा।

किसानों के लिए कई बड़े ऐलान
बजट में किसानों के लिए फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए खरीफ मक्का फसल के लिए तीन जिलों बठिंडा, कपूरथला और गुरदासपुर को शामिल करते हुए एक नई योजना शुरू की जा रही है। योजना के तहत मक्के की खेती पर प्रत्येक एकड़ के लिए 17,500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। पराली जलाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ये पूरे देश के लिए चिंता का विषय है और पंजाब सरकार इससे निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि क्षेत्र को बिजली सब्सिडी प्रदान करने के लिए 9,992 करोड़ रुपये का आवंटन करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में खेती को समर्थन देने के लिए अत्याधुनिक झींगा प्रसंस्करण इकाई का प्रस्ताव है।

बजट में महिलाओं के लिए क्या है
पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में महिलाओं के लिए भी बड़े ऐलान किए। सरकार ने पंजाब की विधवा महिलाओं के लिए 6175 करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान किया। आशीर्वाद स्कीम के तहत बेटियों की शादी के लिए 360 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जिससे गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा, महिलाओं की मुफ्त बस सेवा के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

बजट में विद्यार्थियों के लिए क्या हुए एलान?
425 प्राथमिक स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में बदला जाएगा।
एनिमेशन और डिजिटल सिस्टम को स्कूलों में लागू किया जाएगा।
4,098 सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
पंजाबी भाषा और साहित्यिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की योजना

खिलाड़ियों के लिए क्या?
खेलदां पंजाब बदलदा पंजाब के तहत पूरे पंजाब में बनेंगे स्टेडियम
तीन हजार गांवो में इंडोर जिम।
13 सेंटर आफ स्पोट्स एक्सीलेंस आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैंस
इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियाें को वित्तिय सहायता

पंजाब सरकार की प्रमुख घोषणाएं
रंगला पंजाब के लिए 585 करोड़ का बजट रखा गया।
अगले साल पंजाब में ड्रग्स जनगणना के लिए 150 करोड।
सीएम लाइट योजना आएगी, ढाई लाख स्ट्रीट लाइट लगेगी।
हर गांव खेल मैदान 3 हजार इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे।
हर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़।
इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए 250 करोड़।
पंजाब की जेलों में एआई बेस्ड सीसीटीवी कैमरे।
406 सरकारी सेवाएं अब 120 की जगह 50 रुपये में।


Leave a Reply