Latest news
पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को कोर्ट ने भेजा जेल, बेटी से मिलकर हुए भावुक स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गई पंजाब की युवती की हुई मौत पंजाब में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट किया जारी, कहर भरपाएगी भीषण गर्मी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जरुरी खबर : होली पर त्वचा, बालों, आंखों की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये टिप्स, कैमिकल रंगों से रहें दूर

जरुरी खबर : होली पर त्वचा, बालों, आंखों की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये टिप्स, कैमिकल रंगों से रहें दूर

हेल्थ टिप्स : भारत में होली का त्योहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग- बिरंगे रंगों से होली खेलते है. बता दे परंपरागत रूप से, होली के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले रंग प्राकृतिक स्रोतों जैसे फूल, हल्दी, नीम और अन्य जड़ी-बूटियों से बनाए जाते थे, जो त्वचा के लिए बेहद कोमल होते थे और कुछ स्वास्थ्य लाभ भी देते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है. होली के बाद ज्यादातर लोगों को त्वचा से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जानते हैं, कि आप होली के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ कैसे होली खेली जाए, ताकि हमारी त्वचा पर रंगों का कोई बुरा प्रभाव न पड़े.

सिंथेटिक रंगों से खेली जा रही है अब होली

जहां पहले प्राकृतिक स्रोतों से रंग बनाए जाते थे, वहीं अब हाल के वर्षों में, सिंथेटिक रंगों ने इन प्राकृतिक विकल्पों की जगह ले ली है. इनमें से कई कमर्शियल पाउडर में आर्टिफिशियल रंग और भारी धातुएं (Heavy Metals) होती हैं जो त्वचा में जलन, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को पैदा करते हैं.

वहीं अगर आप इस होली पर अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, कैसे आप बताने जा रहे हैं, कैसे आप सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करते हुए रंगों के त्योहार होली का भरपूर आनंद ले सकते हैं और होली की खूबसूरत यादें बना सकते हैं.

होली से पहले फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स

त्वचा की सफाई : जब आप होली खेलने के लिए जा रहे हैं, तो सबसे पहले अपने चेहरे से तेल और गंदगी को हटाने के लिए हल्के क्लींजर (Cleanser) से धीरे से धोएं। ऐसा करने से आपका चेहरा पूरी तरह साफ हो जाएगा. इसी के साथ आप हाथ और पैर की त्वचा को भी धो सकते हैं.

तेल या मॉइस्चराइजर की लगाएं : चेहरे और हाथ – पैर को धोने के बाद आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर की एक- दो लेयर जरूर लगाएं. इसी के साथ शरीर के लिए बॉडी मॉइस्चराइजर या अलग-अलग स्वस्थ तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे जैतून और नारियल का तेल. बता दें, तेल या मॉइस्चराइजर रंगों को त्वचा से चिपकने से रोकता है और ढाल बनाने का कार्य करता है, जिससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचने की संभावना कम रहती है. अगर आप होली से पहले ये दो स्टेप फॉलो करते हैं, तो आपका चेहरा और शरीर होली खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है.

होली के बाद रंग हटाने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

– होली का त्योहार आपका फेवरेट और आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो थिक यानी गाढ़े मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

– इसी के साथ होली के खेलने के बाद रंगों को हटाने के लिए टॉक्सिक केमिकल का इस्तेमाल करने से बचें. अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपके चेहरे पर रिएक्शन कर सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंच सकता है.

– ऐसे में रंगों को हटाने के लिए आप हल्दी, गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी आदि जैसे प्राकृतिक क्लींजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. बता दें, ये सभी चीजें पर्यावरण के अनुकूल हैं और आपके चेहरे पर कोई गलत रिएक्शन नहीं करेंगे.

होली के लिए करें सही रंगों का करें चयन

ऑर्गेनिक रंग चुनें: अगर आप चाहते हैं, कि होली खेलते समय आंखों, चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से को नुकसान न पहुंचे, तो आप हल्दी, चुकंदर, गुलाब संग अन्य फूलों की पंखुड़ियों आदि जैसे प्राकृतिक चीजों से बने ऑर्गेनिक,केमिकल फ्री और हर्बल रंगों के साथ होली का आनंद ले सकते हैं. होली की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए ये सबसे अच्छे ऑप्शन हैं.

चमकदार ( Glitter) या धातुई (Metallic) रंगों से न खेलें: सुरक्षित होली खेलने के लिए सभी को चमकदार और धातुई रंगों से न खेलने की सलाह दी जाती है. बता दें, इन रंगों में जहरीले केमिकल होते हैं, तो शरीर पर लगाने के बाद जलन पैदा करते हैं. इससे त्वचा को एलर्जी भी हो सकती है.

होली पर रखें आंखों का ख्याल

होली खेलने से पहले आईवियर पहनें: सनग्लासेस, गॉगल्स या कोई भी प्रोटेक्टिव आई गियर आपकी आंखों को केमिकल वाले रंगों से बचा सकता है. होली के दिन कॉन्टैक्ट लेंस के बजाय सनग्लासेस या गॉगल्स पहनने की सलाह दी जाती है.

जलन होने पर पानी से धोएं आंखें: अगर होली खेलते समय कोई केमिकल रंग आपकी आंखों में चला जाता है या जलन हो रही है, तो तुरंत ठंडे पानी से धोने की सलाह दी जाती है. अपनी आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे जलन और बढ़ सकती है. इसी के साथ होली के दौरान रंग आखों में जाने के चांस बन सकते हैं, इसलिए अपनी आंखों को तुरंत पानी से धो सके, इसके लिए एक पानी की बोतल साथ रखें.

होली पर कैसे करें बालों की सुरक्षा

बालों में तेल लगाएं: अपने बालों को रंगों से बचाने के लिए होली खेलने से पहले उन पर भरपूर मात्रा में तेल लगाने की सलाह दी जाती है. आप नारियल का तेल या जैतून का तेल आपके बालों की जड़ों तक लगा सकते हैं. तेल को हल्के हाथों से मसाज करते हुए अपने बालों में लगाएं.

होली के दौरान बालों की देखभाल के लिए माइल्ड शैम्पू और डीप कंडीशनर का इस्तेमाल करें, ताकि नमी बनी रहे।

होली खेलने के बाद ऐसे करें बालों की सुरक्षा

– होली के बाद बालों को धोने के माइल्ड शैम्पू और डीप कंडीशनर का इस्तेमाल करें.

– होली के बाद बालों में लगे रंगों को तेजी से धोकर न निकालें, इससे आपको बालों की जड़ें कमजोर हो सकती है.

Disclaimer : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. इंडिया लिविंग न्यूज़ इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है


Leave a Reply