Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing आप नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला, CM ऑफिस में नज़र आई दो कुर्सियां

आप नेता आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला, CM ऑफिस में नज़र आई दो कुर्सियां

नेशनल न्यूज़ : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने सोमवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला और कहा कि वह उसी तरह काम करेंगी, जैसे भरत ने अपने बड़े भाई भगवान राम की ‘खड़ाऊं’ को अयोध्या के सिंहासन पर रखकर काम किया था। बता दे दिल्ली के CM ऑफिस में नजारा बदला हुआ था। वहां दो कुर्सियां लगी थीं। बता दे जिस कुर्सी पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बैठते थे उसे खाली रखा गया। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के लिए सीएम की कुर्सी खाली रहेगी। वह केजरीवाल की कुर्सी के बगल में एक अन्य कुर्सी पर बैठीं।

सीएम का कार्यभार संभालन के बाद आतिशी ने कहा कि मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। आज मेरी पीड़ा वैसी ही है जैसी भरत की थी जब भगवान राम 14 साल के लिए वनवास गए थे और भरत को कार्यभार संभालना पड़ा था। जैसे भरत ने 14 साल तक भगवान राम की पादुकाएं संभाली और कार्यभार संभाला, वैसे ही अगले चार महीने मैं भी उसी तरह दिल्ली सरकार चलाऊंगी।


Leave a Reply