Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing मलाइका अरोड़ा के पिता ने की सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

नेशनल न्यूज़ : मलाइका अरोड़ा के घर से एक बड़ी घटना की खबर है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। बताया जा रहा है अनिल ने सुसाइड की है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन शुरू की। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी अनुसार अनिल ने बांद्रा वाले अपार्टमेंट आयशा मैनोर की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना के तुरंत बाद मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बयान में कहा है कि शुरुआती जांच में यह खुदकुशी का मामला लगता है।

अन‍िल अरोड़ा ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं लग पाया है। उन्‍होंने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है।


Leave a Reply