Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस ने दिखाई सख्ती , अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों के काटे गए चालान

जालंधर पुलिस ने दिखाई सख्ती , अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों के काटे गए चालान

जालंधर : जालंधर पुलिस की वाहनों चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पंजाब में सड़क हादसों से बचने के लिए पंजाब सरकार द्वारा ट्रैफिक को लेकर जारी किए गए नियमों के तहत अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों के चालान काटने शुरू किये गए हैं। आपको बता दे कि जारी हुए आदेशों के बाद भी 18 साल से कम कम उम्र के बच्चे सड़कों पर कार, बाईक व अन्य वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते अब पुलिस ने चालान काटने शुरू किए हैं।

सड़क हादसों को रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्वपन शर्मा आई.पी.एस, कमिश्नर पुलिस जालंधर के नेतृत्व में कम उम्र में ड्राइविंग के खिलाफ एक फोकस अभियान शुरू किया। अभियान की निगरानी आईएनएसपी रशमिंदर सिंह, प्रभारी ईआरएस सीपी जालंधर ने जोन प्रभारी, ईआरएस स्टाफ के साथ की। अभियान आज दोपहर को शुरू हुआ जोकि हीट 7 रेस्तरां, एपीजे कॉलेज से मॉडल टाउन रोड व पटेल चौक के पास व न्यू जवाहर नगर के पास चलाया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य कम उम्र ड्राइविंग को रोकना और सड़क संबंधी अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता पैदा करना था। इस कार्रवाई के दौरान 35 चालान काटे गए और 5 वाहनों को जब्त किया गया, जिससे यह संदेश गया कि कम उम्र में ड्राइविंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस ने माता-पिता से भी अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त होने तक 2-पहिया या 4-पहिया वाहन न चलाएं।

पुलिस ने जहां सुबह-सुबह ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया और 18 साल के कम उम्र के बच्चों के चालान काटे गए। यही नहीं स्कूल बस चालकों के भी चालान काटे गए, जिसमें वर्दी न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने आदि शामिल थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि ऑटो चालकों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत अगर कोई 18 साल से कम उम्र का बच्चा वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता पर कार्रवाई की जाएगी, चालान काटने के साथ-साथ माता-पिता को 3 साल की जेल व 25 हजार रुपए जुर्माना होगा।


Leave a Reply