Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में सवारियों से भरी बसों की आमने-सामने टक्कर

पंजाब में सवारियों से भरी बसों की आमने-सामने टक्कर

अमृतसर : खबर है कि अमृतसर के प्रसिद्ध अल्फा वन मॉल के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बस का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दुर्घटनास्थल से गुजर रहे थे कि उन्होंने अपना काफिला रोककर घायलों का हाल जाना और घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल भेजा।

मिली जानकरी अनुसार अल्फा वन से पनबस रोडवेज की बस चंडीगढ़ जा रही थी और पीछे से प्यार कंपनी की बस आ रही थी। अचानक प्राइवेट प्यार बस की ब्रेक फेल होने से वह पनबस के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में दोनों बसों में बैठे यात्री बाल-बाल बच गये। कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Leave a Reply