Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के पठानकोट चौक में चली ताबड़तोड़ गोलियां, जान बचाकर भागे लोग…
Big news: Youth shot dead, two youths in car fired bullets

जालंधर के पठानकोट चौक में चली ताबड़तोड़ गोलियां, जान बचाकर भागे लोग…

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के पठानकोट चौक पर सोमवार दोपहर करीब सवा 2 बजे 2 पक्षों ने आमने सामने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। आनन-फानन में चौक से निकल रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है गोलियां चलाने वाले दोनो पक्ष क्रिमिनल बैक ग्राउंड के है जो कुछ समय पहले ही जेल से लौटे थे।

मिली जानकारी अनुसार मंगा नामक युवक ने चौक के नजदीक चिकन शॉप के मालिक भल्ला के थप्पड़ मारे थे। इस बात को लेकर भल्ला ने जगतेज को बताया और जब जगतेज़ ने मंगा को फोन किया तो मंगा ने उसे भी गालियां निकाल दी और इसी रंजिश के कारण मंगा जागतेज को ढूंढ रहा था जो सोमवार दोपहर रेरु पिंड में आमने-सामने हो गए।

पहले तो उक्त लोगों ने रेरू पिंड में गोलियां चलाई और फिर बाद में पठानकोट चौक पर दोनो पक्ष भिड़ गए और आधा दर्जन के करीब गोलियां चला दी। हालाँकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस विवाद में दो लोगों को गोलियां लगने की भी खबर है, जिन्हे कपूर अस्पताल ले जाया गया है।


Leave a Reply