Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing Union Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट किया पेश , जानिए इस बार बजट में किसे क्या मिला?

Union Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट किया पेश , जानिए इस बार बजट में किसे क्या मिला?

नेशनल न्यूज़ : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार संसद में बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। बता दे बजट (Budget 2024-25) में सरकार ने सबसे ज्यादा फोकस रोजगार, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर किया है. वहीँ मिडिल क्लास और सैलरीड क्लास को इनकम टैक्स में बड़ी राहत दी गई है. इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं. वहीं, केंद्र की NDA सरकार में प्रमुख सहयोगी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर भी काफी मेहरबानी दिखाई गई है. सरकार ने बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए खास ऐलान किए हैं.

इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने युवाओं के रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। वहीं शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये प्रावधान रखा गया है।बता दें कि पिछले कई सालों से सरकार को रोजगार के लिए घेरा जा रहा था और इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार वित्त मंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा भी की है।


Leave a Reply