Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस ने पौधारोपण अभियान किया शुरू, DGP गौरव यादव ने ‘बॉटल पाम’ का लगाया पौधा

पंजाब पुलिस ने पौधारोपण अभियान किया शुरू, DGP गौरव यादव ने ‘बॉटल पाम’ का लगाया पौधा

पंजाब : CM भगवंत मान द्वारा राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के आह्वान के एक दिन बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा हजारों पौधे लगाए जाएंगे। पंजाब पुलिस मुख्यालय (पीपीएचक्यू) में बोतल पाम का पौधा लगाया और “आओ रुख लगाइए, धरती मां नू बचाइए” नारे के तहत राज्य स्तरीय वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

डीजीपी गौरव यादव ने इस पहल को ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण बताते हुए कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी पुलिस जिलों/यूनिटों में बोतल पाम, मौलसरी, अमलतास, सागौन, टर्मिनलिया अर्जुन आदि सहित विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे लगाए जाएंगे। डीजीपी ने कहा, कि “मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूं कि वे इस वृक्षारोपण अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने की इस पहल में पंजाब पुलिस के साथ आगे आएं।”


Leave a Reply