Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे, जानें टमाटर-प्याज के दाम
Read the list of rates of vegetables and fruits in Jalandhar today, May 19

सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे, जानें टमाटर-प्याज के दाम

लुधियाना : बारिश का मौसम आते ही मंडी में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीँ इसके चलते आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी हैं। टमाटर के दाम 70 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। आमतौर पर उपयोग में आने वाले आलू-प्याज भी 50 रुपए किलो से ज्यादा दामों पर बिक रहे हैं।

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि हर साल गर्मी के अंत और बारिश की शुरुआत में इस तरह के हालात बनते हैं लेकिन इस बार दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। वहीं महिलाओं का कहना है कि रसोई का पूरा बजट बिगड़ गया है। महंगे दाम के बावजूद पर्याप्त नहीं मिल रही सब्जी सब्जी विक्रेता का कहना है कि दाम ज्यादा हैं, इसके बावजूद भी पर्याप्त सब्जी नहीं मिल रही है। नॉर्मल सब्जियां भी इस बार महंगी हैं। गर्मी की वजह से आवक कम हो रही है। जब तक नई सब्जी नहीं आएगी, दाम कम नहीं होंगे। लोकल सब्जी बिल्कुल भी नहीं आ रही है। केवल नाम मात्र आ रही हैं। डिमांड और सप्लाई में अंतर होने के चलते दाम बढ़े हुए हैं।

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि हर साल सब्जी के दाम में यह इजाफा होता है। कभी बारिश आती है तो कभी धूप निकलती है। इससे सब्जी की पौध के फूल झड़ जाते हैं। जहां पर एक बीघा में 10 टोकरी सब्जी उत्पादन होता है, उसकी जगह अब 2 टोकरी का ही उत्पादन हो रहा है। टमाटर के भाव 8 दिन पहले 25 से 40 रुपए किलो था जो आज 60 से 70 रुपए पहुंच गया है। वह भी अच्छी क्वालिटी का नहीं आ रहा है। मिर्ची भी अच्छी नहीं आ रही है। धनिया का भी कोई दाम फिक्स नहीं है। बीते साल आलू 20 रुपए किलो था लेकिन आज 40 रुपए किलो से ज्यादा पहुंच गया है। प्याज के भी दाम भी इसी तरह से बढ़ गए हैं। अभी भी कद्दू, लौकी, भिंडी, अरबी दुगने दाम पर हैं।


Leave a Reply