Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिन में चलाता था OLA बाइक, रात में महिलाओं से करता था लूटपाट

दिन में चलाता था OLA बाइक, रात में महिलाओं से करता था लूटपाट

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा की सेक्टर-49 की पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की रात मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट का सामान भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है वह दिन में ओला बाइक चलाता था और रात के वक्त महिलाओं से लूट किया करता था। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-49 पुलिस एक महिला के साथ हुई पर्स लूट की घटना की जांच कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि लुटेरा छीने गये बैग को लेकर ओला बाइक से सेक्टर-51 नोएडा से सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन सर्वसि रोड पर जा रहा है।

पुलिस ने संदिग्ध ओला बाइक राइडर को रोकने का प्रयास किया तो वह अपनी बाइक को सर्वसि रोड पर ही छोड़कर भागने लगा। उसने पुलिस पार्टी पर गोली भी चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें बदमाश प्रमोद के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक भूरे रंग का लेदर का लेडीज बैग बरामद किया है जिसमें एक छोटा लेडीज पर्स, कार्डस (डेबिट कार्ड, मेट्रो कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड), एक डायरी, एक डेल कम्पनी का लैपटॉप और एक आईफोन बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। नोएडा के अलग-अलग थानों में उस पर लूट और स्नैचिंग के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया है कि आरोपी प्रमोद शातिर बदमाश है। वह ओला कंपनी में अपनी बाइक को चलाता है। दिन में वह बाइक राइडर का काम करता है और उसके बाद रात के वक्त महिलाओं से लूटपाट किया करता है।


Leave a Reply