Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में केक खाने से हुई बच्ची की मौत के मामले में आया नया मोड़ , हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

पंजाब में केक खाने से हुई बच्ची की मौत के मामले में आया नया मोड़ , हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

पटियाला : आपको बता दे पटियाला में 24 मार्च को अपने जन्मदिन पर बेकरी से ऑनलाइन केक ऑर्डर करके खाने के बाद 10 साल की मानवी की मौत के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दो महीने बाद पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए केक और बिसरा के नमूने की रिपोर्ट फोरेंसिक लैब से आई है। इसमें बड़ा खुलासा हुआ है कि केक में जहर नहीं था। इसके बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बेकरी मालिक गुरप्रीत सिंह को जमानत दे दी है।

हालांकि, परिवार इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है. परिवार का कहना है कि अभी पैथोलॉजी रिपोर्ट आनी बाकी है, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी। मानवी के नाना हरबंस लाल ने कहा कि कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट देखकर वह हैरान रह गए, जबकि केक खाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई थी, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक केक और बिसरा दोनों में कोई जहर नहीं था. केक के अंदर से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि उसके पास खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन रिपोर्ट में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। पैथोलॉजी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ेंगे. वे अब इस मामले पर पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने अपना बच्चा खो दिया है. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा.


Leave a Reply