पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को लुधियाना संसदीय क्षेत्र से अशोक पराशर पप्पी के लिए आयोजित रोड शो में राज्य की महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रति महीना जल्द देने की घोषणा की। उन्होंने कहा इसके लिए सरकार ने बजट में से करीब 5200 करोड़ रुपए की बचत कर ली है जिससे अब महिलाओं को दी गई पहली गारंटी को आने वाले 5 से 7 महीने में पूरा किया जाएगा। CM मान ने कहा कि यह योजना एक बार शुरू होने के बाद कभी बंद नहीं होगी।











