Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली : खबर है कि स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी अनुसार राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार को हिरासत में लिया गया है। स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि विभव कुमार ने सीएम हाउस पर उनके साथ मारपीट की। कई थप्पड़ मारे, पेट में भी मुक्के मारे।

हिरासत में लिये जाने से पहले मालीवाल और विभव कुमार के बीच हुई कथित मारपीट मामले में एक और वीडियो सामने आया। इस वीडियो के मुताबिक, सीएम आवास में मौजूद सिक्योरिटी अधिकारी स्वाति मालीवाल का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जारी किया है. बता दे इससे पहले मोबाइल से बनाया गया एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें ऑडियो भी था.

मालीवाल के मुताबिक, सोमवार को जब वह सीएम आवास पर केजरीवाल से मिलने गई थीं, उस दौरान बिभव कुमार ने उनसे मारपीट की. घटना वाले दिन मौखिक शिकायत के बाद गुरुवार को उन्होंने मालीवाल ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई थी.


Leave a Reply