Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing CISCE की 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
CISCE 10th, 12th class results declared, girls won

CISCE की 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

नई दिल्ली : आज सोमवार सुबह ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स’ (CISCE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गए , इनमें इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे निकल गई हैं। सीआईएससीई के एक अधिकारी ने बताया कि 99.47 प्रतिशत छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता हासिल की जबकि 98.19 फीसदी छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की।

सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव जोसेफ इमैनुअल ने कहा, ‘‘10वीं कक्षा में 99.31 प्रतिशत लड़के पास हुए जबकि 99.65 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की। इसी तरह, 12वीं कक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92 प्रतिशत रहा।’’

10वीं कक्षा में इंडोनेशिया, सिंगापुर और दुबई के स्कूलों ने विदेशों में सबसे अच्छा 100 फीसदी प्रदर्शन किया। 12वीं कक्षा में सिंगापुर और दुबई के स्कूलों ने विदेशों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

बता दें कि इस साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गईं थीं, वहीं 12वीं की परिक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना परिणाम
1. सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।
2. उसके बाद जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस टेब बटन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
4. अब आपका परिणाम स्क्रीन दिख जाएगा।
5. छात्र परिणाम चेक करने के बाद इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।


Leave a Reply