Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Maruti Jimny में है ये फायदे जो Thar में नहीं मिलेंगे, जानिए इन शानदार फीचर्स में है क्या
Maruti Jimny has these benefits which will not be found in Thar, know what are these great features.

Maruti Jimny में है ये फायदे जो Thar में नहीं मिलेंगे, जानिए इन शानदार फीचर्स में है क्या

Maruti Jimny Features : मारुती जिम्नी को मारुति सुजुकी ने जून 2023 में लॉन्च किया था। एसयूवी इंडियन मार्केट में एक साल पूरा करने जा रही है। कंपनी इसे भारत के अलावा कई देशों में बेच रही है। भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल कई मामलों में काफी खास है।क्योंकि इसके फीचर्स बहुत खास दिए है।मारुति जिम्नी की कई ऐसी खूबियां हैं जो इसे महिंद्रा थार पर बढ़त दिलाती हैं, आइए जानते हैं…

1. ऑल पर्पस गाड़ी है जिम्नी: जिम्नी को कंपनी ने एक ऑल पर्पस कार के तौर पर डिजाइन किया है. इसे आप सिटी में चलाने के साथ-साथ ऑफ रोड के लिए बीच इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने इसमें ऐसे सस्पेंशन सेटअप का इस्तेमाल किया है जो हर तरह की सड़क पर बेहतर परफॉर्म करता है.

Amazon से Car Body Cover Compatible with Maruti Suzuki Jimny खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://amzn.to/4b0oukr

2. 5-डोर: मारुति जिम्नी में कंपनी ने 5 दरवाजे दिए हैं. वहीं अगर महिंद्रा थार को देखा जाए तो यह कार अभी भी 3 दरवाजों वाले सेटअप के साथ आ रही है. इस वजह से जिम्नी की पिछली सीट में बैठने वाले लोगों को कार में बैठने में कोई परेशानी नहीं होती है. इस एसयूवी में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं.

3. हार्ड टॉप रूफ: मारुति जिम्नी के सभी वैरिएंट हार्ड टॉप रूफ के साथ आते हैं जो इसे एक कम्पलीट पैकेज बनाते हैं. वहीं महिंद्रा थार हार्ड टॉप और कैनवास रूफ ऑप्शन में आती है.

4. स्टैंडर्ड 4-व्हील ड्राइव: जिम्नी को दो वैरिएंट- अल्फ़ा और ज़ेटा में पेश किया गया है. दोनों वैरिएंट 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं. जिम्नी में स्टैंडर्ड तौर पर 4 व्हील ड्राइव सिस्टम उपलब्ध है. यानी इसका कोई भी वैरिएंट खरीदने पर 4 व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा.

5. बूट स्पेस: जिम्नी के बूटस्पेस में सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाती है. इसमें 208 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे पीछे की सीटों को नीचे गिराकर 332 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.


Leave a Reply