पंजाब : पंजाब में सर्दी के मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में स्कूल खुलने का समय 1 जनवरी 2024 से सुबह 10 बजे करने का फैसला किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 1 जनवरी 2024 को राज्य के सभी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद हो जाएंगे. समय परिवर्तन संबंधी ये आदेश 14 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे.