Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing Vastu Tips : घर में दर्पण लगाते समय भूलकर भी न करे ये गलती , नहीं तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है
Vastu Tips: Do not make this mistake while installing mirror in the house, otherwise you may have to face many problems.

Vastu Tips : घर में दर्पण लगाते समय भूलकर भी न करे ये गलती , नहीं तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है

Vastu Tips For Mirror : वास्तु के अनुसार घर में मौजूद हर एक चीज से ऊर्जा निकलती है। यह ऊर्जा व्यक्ति पर बुरा या फिर अच्छा असर डालती हैं। इसलिए घर में कोई भी चीज रखते समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए। वरना वास्तु दोष लगता है। घर में दर्पण लगाते समय वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इसका बुरा असर व्यक्ति के जीवन पर अधिक पड़ता है। जानिए घर में दर्पण लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

घर में दर्पण लगाते समय ध्यान रखें इन बातों का

1. दर्पण को कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। इसे देखने वाले व्यक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घर में हमेशा कलह मची रहेगी।
2. वास्तु के अनुसार, हमेशा दर्पण को पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। इस दिशा में रखने से घर में खुशहाली आती है।
3. घर में कभी भी टूटा हुआ दर्पण नहीं रखना चाहिए। अगर आपके घर में मौजूद शीशा थोड़ा सा भी टूट गया हो तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए। वरना निगेटिव एनर्जी अधिक बढ़ जाएगी।
4. दर्पण को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक शीशे के गंदे होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ जाती है।
5. बेडरूम में दर्पण लगा है तो हमेशा ऐसी दिशा में रखें कि सोते समय आपका शरीर का एक भी अंग उसमें नजर ना आए। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि इस तरह से दर्पण लगा होने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।अगर आपके बेडरूम में कोई और दिशा नहीं तो तो रात को सोते समय दर्पण में कोई कपड़ा डाल दें। इससे उसका प्रभाव कम हो जाएगा।
6. वास्तु के मुताबिक घर में दर्पण लगाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि शीशे एक-दूसरे के सामने न लगे हो। क्योंकि इससे घर में तनाव उत्पन्न होगा।
7. बाथरूम में दर्पण लगाते समय ध्यान रखें कि वह बिल्कुल दरवाजे के सामने ना हो। इससे वास्तु दोष लगता है।
8 . वास्तु के अनुसार, किचन में दर्पण लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस जगह पर बिल्कुल ना लगाएं।
9. घर के स्टोर रूम में कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए. माना जाता है कि इस जगह शीशा लगाने से घर के सदस्यों को हमेशा मानसिक तनाव रहता है और वो कोई भी सही निर्णय नहीं ले पाते हैं.

Disclaimer : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

 


Leave a Reply