Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Central government issued advisory after the new variant of Corona JN.1 appeared

कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नेशनल न्यूज़ : कोरोना वायरस ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते COVID-19 इन्फेक्शन के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सोमवार को तमाम राज्यों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के मुताबिक राज्य सरकारों को नियमित आधार पर जिलेवार एसएआरआई और आईएलआई मामलों पर निगरानी रखनी होगी और रिपोर्ट पेश करनी होगी। इसी के साथ केंद्र सरकार की तरफ से हिदायत दी गई है कि राज्यों को अधिक संख्या में आरटी-पीसीआर परीक्षणों सहित पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करना होगा। बता दें कि कोविड-19 की महामारी ने एक बार फिर देश में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वैश्विक स्तर पर इसके नए वैरियंट JN-1 की की पुष्टि सिंगापुर में हुई थी, वहीं भारत में यह सबसे पहले केरल में सामने आया। इसके बाद से न सिर्फ राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है, बल्कि केंद्र सरकार भी गंभीर हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 335 नए मामले सामने आए हैं।


Leave a Reply