Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing देश में Block हुईं 37 हजार वेबसाइट, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा
37 thousand websites blocked in the country, revealed in the report of Home Ministry

देश में Block हुईं 37 हजार वेबसाइट, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि केंद्र सरकार की ओर से बीते पांच वर्षों में देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए बड़े स्तर पर कार्यवाही हुई है। प्राप्त जानकरी अनुसार जनवरी 2018 और अक्टूबर 2023 के बीच, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत 36,838 (वेबसाइट) को बैन कर दिया। यह जानकारी शुक्रवार को राज्यसभा में राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सीपीआई (M)जॉन ब्रिटास को एक लिखित जवाब में दी है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक सबसे ज्यादा वेबसाइटों के यूआरएल ब्लॉक करने में एक्स(पहले ट्विटर) पहले नंबर पर है, उसने बीते 70 दिनों में 13,660 यूआरएल ब्लॉक किए, जबकि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म – फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब ने आईटी नियमों को लेकर कोई सख्ती नहीं दिखाई है। 2018 में, MeitY ने 2,799 यूआरएल ब्लॉक किए, जबकि इस साल अक्टूबर तक 7,502 यूआरएल ब्लॉक किए गए। वहीं 2020 में सबसे ज्यादा 9,849 यूआरएल ब्लॉक किए गए।

आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत, आईटी सचिव के अप्रूवल पर और 69ए रोकथाम समिति की सिफारिश पर, किसी भी मीडिएटर या सरकारी एजेंसी को 6 वजहों से बैन करने के आदेश जारी कर सकता है। इसके पीछे का मकसद भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, स्टेट(देश) की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध या सार्वजनिक व्यवस्था, या किसी संगीन अपराध को रोकना होता है।


Leave a Reply