पंजाब : पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा के रेटों में रिकार्ड तोड़ वृद्धि ने जनता की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसके साथ ही लोकल और 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की सारी सुविधाएं समाप्त कर दी गई हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार फिल्लौर के स्थानीय लोगों के मासिक पास जो पहले 150 रुपए प्रति महीना के हिसाब से बनते थे, अब 330 रुपए के हिसाब से बनेंगे। लोकल कमर्शियल वाहन चालकों के भी पास के रेट 150 रुपए से बढ़ाकर सीधा 7130 रुपए कर दिए गए। परमिट टैक्सी चालकों के पास की सुविधा अब पूरी तरह से खत्म कर दी गई। नए लागू रेटों के बाद लाडोवाल टोल प्लाजा देश के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में पहले स्थान पर आ गया है।
मिनी बस और ट्रक के पास का रेट प्रति महीना 11,500 रुपए कर दिया गया। दूसरा यह पास पूरा महीना नहीं चलेगा। अगर महीने के पहले गाड़ी 50 चक्कर टोल प्लाजा के लगा जाती है तो उन्हें दोबारा से पास बनवाना पड़ेगा। इसके अलावा परमिट टैक्सी चालक जो लोकल रहने वाले हैं उनके पास बनेंगे ही नहीं।
वहीँ अगर लाडोवाल टोल प्लाजा के नए नियमों के मुताबिक अगर आपकी गाड़ी पर लगा फास्टैग खराब हो गया या उसमें पैसे खत्म हो गए तो आपको पर्ची लेकर प्लाजा से गुजरने के लिए 430 रुपए भरने पड़ेंगे और इतने ही रुपए वापस आने पर देने पड़ेंगे।