Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing 25 नवंबर को श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर रूट प्लान जारी
Route plan released for the Nagar Kirtan to be held on the Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev Ji on 25th November.

25 नवंबर को श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर रूट प्लान जारी

जालंधर : जालंधर में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व संबंधी 25 नवंबर को सजाए जाने वाले नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक को उचित ढंग से चलाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने वैकल्पिक रूट प्लान जारी किया है। इस संबंध में जानकारी अनुसार नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से शुरू होगा जो एस डी कालेज,भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फतनगंज, गुरुद्वारा दीवान, अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौंक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौंक, पंज पीर चौंक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट,भगवान वाल्मीक गेट, पटेल चौंक, सब्जी मंडी चौंक, जेल चौंक, बस्ती अड्डा चौंक, भगवान वाल्मीक चौंक (ज्योति चौंक), रैनक बाजार, मिलाप चौंक गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान की तरफ यह सैंट्रल टाउन पहुंचकर समाप्त होगा। इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी।

कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की कि वे 25 नवंबर को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्गों और लिंक मार्गों का उपयोग करें। ट्रैफिक उचित ढंग से चलाने के लिए 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों का रूट डाइवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।


Leave a Reply