Karwa Chauth 2023 Moon Time : करवा चौथ पति-पत्नी के आपसी प्रेम और समर्पण का महापर्व माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सौभाग्य, समृद्धि और सुखी जीवन की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और शाम को चांद के दर्शन करते हुए अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। इस बार करवा चौथ का महापर्व 01 नवंबर, बुधवार को है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत का महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और आपके शहर में चांद के निकलने का समय..
करवा चौथ 2023 की तिथि वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर को रात 09 बजकर 30 मिनट से आरंभ हो जाएगी। 01 नवंबर को रात 09 बजकर 19 मिनट पर चतुर्थी तिथि समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार देशभर में सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ 01 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।
करवा चौथ 2023 पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय पूजा शुभ मुहूर्त- शाम 05:34 मिनट से 06: 40 मिनट तक पूजा की अवधि- 1 घंटा 6 मिनट अमृत काल- शाम 07:34 मिनट से 09: 13 मिनट तक
करवा चौथ पूजा सामग्री 1.करवा 2. पूजा की थाली 3. छलनी 4. करवा माता का फोटो 5. सींक 6.जल 7. मिठाई 8.सुहाग की सभी चीजें 9.फूल- माला 10. दीपक 11.रोली 12.सिंदूर 13.मेहंदी 14. कलावा 15. चंदन 16. हल्दी 17. अगरबत्ती 18. नारियल 19. अक्षत 20. घी
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद दिल्ली को आधार मानते हुए 01 नवंबर 2023 को चांद रात के 08 बजकर 15 मिनट पर दिखाई देगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद के निकलने में थोड़ा अंतर हो सकता है।
करवा चौथ पर चांद निकलने का समय
शहर समय दिल्ली 8 बजकर 15 मिनट पर नोएडा 8 बजकर 15 मिनट पर मुंबई 8 बजकर 59 मिनट पर जयपुर 8 बजकर 26 मिनट पर देहरादून 8 बजकर 06 मिनट पर जालंधर 8: बजकर 13 मिनट पर लखनऊ 8 बजकर 05 मिनट पर शिमला 8 बजकर 07 मिनट पर गांधीनगर 8 बजकर 48 मिनट पर इंदौर 8 बजकर 37 मिनट पर भोपाल 8 बजकर 29 मिनट पर अहमदाबाद 8 बजकर 50 मिनट पर कोलकाता 7 बजकर 45 मिनट पर पटना 7 बजकर 51 मिनट पर प्रयागराज 8 बजकर 05 मिनट पर कानपुर 8 बजकर 08 मिनट पर चंडीगढ़ 8 बजकर 10 मिनट पर लुधियाना 8 बजकर 12 मिनट पर जम्मू 8 बजकर 11 मिनट पर बेंगुलुरू 8 बजकर 54 मिनट पर गुरुग्राम 8 बजकर 15 मिनट पर गुवाहाटी 7 बजकर 22 मिनट पर
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि इंडिया लिविंग न्यूज़ किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.