जालंधर 24 अक्टूबर 2023 : आज दशहरे के त्यौहार को धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में कुल 20 कार्यक्रमों में आज रावण दहन किया जाएगा। इसी को लेकर जानकारी देते हुए डी.सी.पी. अंकुर गुप्ता ने बताया कि इन कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए पुलिस के 1200 जवान तैनात किए
गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी पूरी तरह से सतर्क हैं। पुलिस के जवान आदर्श नगर, बर्ल्टन पार्क, बस्ती शेख घास मंडी, लाडोवाली रोड आदि स्थानों पर तैनात रहेंगे। जहां भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहां पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।