Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर से AAP विधायक शीतल अंगुराल पर हाईकमान सख्त, जारी किया कारण बताओ नोटिस- सूत्र
High command strict on Jalandhar AAP MLA Sheetal Angural, issued show cause notice - Sources

जालंधर से AAP विधायक शीतल अंगुराल पर हाईकमान सख्त, जारी किया कारण बताओ नोटिस- सूत्र

जालंधर : मुकेश सेठी की गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत के बीच अहम घटनाक्रम घटित हुआ है। जालंधर से AAP विधायक शीतल अंगुराल द्वारा फेसबुक पर लाइव होकर नाम लिए बिना सांसद सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ जमकर बयानबाजी करना महंगी पड़ सकती है , मिली जानकारी अनुसार हाईकमान ने शीतल अंगुराल पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि यह जानकारी सूत्रों से प्राप्त है और अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।

बता दे कि अपने बेहद करीबी आप नेता मुकेश सेठी की गिरफ्तारी के बाद विधायक शीतल अंगुराल भड़क उठे और फेसबुक पर लाइव होकर नाम लिए बिना सांसद सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। करीब आधे घंटे की वीडियो में शीतल अंगुराल ने कहा कि लोकसभा सीट जिताने के लिए उन्होंने सभी गिल-शिकवे दूर कर सांसद का साथ दिया लेकिन आज वह उनके करीबियों को टारगेट कर रहे हैं तथा पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके रिश्तेदारों तक पर केस दर्ज करवाए गए लेकिन वह कुछ नहीं बोले मगर अब मुकेश सेठी को गलत केस में फंसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष शुरू हो गया है और वह मुकेश सेठी के साथ खड़े हैं।


Leave a Reply