Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पावरकॉम ने ‘स्पेशल ड्राइव’ चला बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा
Powercom launches 'Special Drive' to crack down on electricity theft

पावरकॉम ने ‘स्पेशल ड्राइव’ चला बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा

जालंधर : आपको बता दे मुफ्त बिजली की सुविधा के बावजूद बिजली चोरी के मामले सामने आ रहे है , जिसके चलते पावरकॉम द्वारा सख्ती करते हुए बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा। इसी क्रम में पावरकॉम जालंधर सर्कल द्वारा ‘स्पेशल ड्राइव’ के नाम से चलाई गई मुहिम के तहत 948 कनैक्शनों की चैकिंग करवाई गई जिसमें बिजली चोरी व अन्य संबंधित 75 उपभोक्ताओं को 23.74 लाख जुर्माना ठोका गया है।

जालंधर सर्कल की 5 डिवीजनों के अन्तर्गत गठित की गई 17 टीमों द्वारा विभिन्न इलाकों में चैकिंग की गई व इस दौरान सीधी बिजली चोरी के 29 केस पकड़े गए है। इन उपभोक्ताओं को 20.92 लाख रुपए जुर्माना जबकि अन्य केसों में 2.82 लाख जुर्माना किया गया है। डिप्टी चीफ इंजी. व सर्कल हैड इंजीनियर गुलशन कुमार चुटानी की अध्यक्षता में बनाई गई इन टीमों की अगुवाई एक्सियन इंजी. सन्नी भांगरा, इंजी. अवतार सिंह, जसपाल सिंह पाल, इंजी. हरदीप कुमार द्वारा की गई। 17 टीमों द्वारा अलग-अलग समय की गई कार्रवाई के अन्तर्गत नीलामहल, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, दीप नगर, रंधावा मसंदा, गुरबंता सिंह नगर, बस्ती पीरदाद, अली मोहल्ला, पक्का बाग, नंदनपुर सहित विभिन्न इलाकों में नियमों का उल्लघन करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है। इनमें तय से अधिक लोड चला रहे 38 उपभोक्ताओं को 1.07 लाख रुपए जुर्माना किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुफ्त मिलने वाली घरेलू बिजली को दुकानों इत्यादि पर इस्तेमाल करना नियमों के विपरीत है। इस पर विभाग द्वारा यू.यू.ई. का केस बनाया जाता है। विभाग द्वारा आज की गई चैकिंग के दौरान ऐसे 8 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है जिनका 12 किलोवाट लोड सामने आया है। उन्होंने बताया कि मुफ्त बिजली केवल घरेलू इस्तेमाल करने के लिए है, दुकान इत्यादि में इसका इस्तेमाल नहीं हो सकता। विभाग द्वारा पकड़े गए 8 केसों में 1.75 लाख जुर्माना किया गया है। इस पूरी कार्रवाई के तहत 23.74 लाख जुर्माना किया गया है।


Leave a Reply