Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा गिरफ्तार , इस केस में हुई कार्यवाही
Congress MLA Sukhpal Singh Khaira arrested in Punjab, action taken in this case

पंजाब में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा गिरफ्तार , इस केस में हुई कार्यवाही

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब में कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान पर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस वर्करों ने वहां नारेबाजी भी की।

वहीं गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस प्रदेश प्रधान सहित अन्य नेता भी समर्थन में पहुँच गए। पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने इसे जंगलराज करार दिया। वहीं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार हमेशा नहीं रहती।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ ड्रग तस्करी (NDPS एक्ट) का एक पुराना मामला था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुखपाल खैहरा को 2015 के एक पुराने ड्रग केस मामले में जांच चल रही थी। इसमें DIG की अगुआई बनी SIT की रिपोर्ट के आधार पर अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। जबकि सुखपाल खैहरा का कहना है कि यह एक झूठा केस था, सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें इस केस में राहत दी है।

सुखपाल सिंह खैहरा ने अरेस्ट से पहले कहा कि यह पंजाब में जंगल राज, बदले की भावना से काम किया जा रहा है। क्योंकि मैं सीएम भगवंत मान का विरोध करता हूं, इसलिए मेरे खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply