Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing PUNJAB : स्कूल बस हुई हादसे की शिकार , 50 बच्चे थे सवार
PUNJAB: School bus met with an accident, 50 children were on board

PUNJAB : स्कूल बस हुई हादसे की शिकार , 50 बच्चे थे सवार

गुरदासपुर : खबर है कि शनिवार को डेरा बाबा नानक के गांव चक्कवाली में स्थित सुखमणि सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की एक बस हादसे का शिकार हो गयी । प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे के वक्त इस बस में 50 के करीब बच्चे सवार थे। जिनमें से दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि एक दर्जन के करीब बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घायल बच्चों को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

वहीँ बच्चों के अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पहले भी शिकायतें मिली थी कि इस बस का चालक नशे करता है। जिसकी कई बार शिकायत स्कूल प्रशासन को की गई थी। मगर स्कूल की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वहीँ बताया जा रहा है बस चालक दुर्घटना के दौरान मोबाइल चला रहा था । इसी के कारण उसे सामने पड़ा मिट्टी का ढेर दिखाई नहीं दिया और उस पर चढ़कर बस पलट गई।


Leave a Reply