Ward no. People of 61 are worried due to lack of water in their homes, even on holidays they are calling the corporation employees to get the pumps repaired- Manu Chhabra
वार्ड न. 61 के लोग घरों में पानी ना आने से परेशान , छुट्टी वाले दिन भी निगम कर्मचारियों को बुलवा ठीक करवा रहे पंप- मनु छाबड़ा
जालंधर : जालंधर के वार्ड न. 61 में पड़ते इलाके में लोग पिछले करीब 10 दिन से घरों में पानी ना आने से परेशान है। जहाँ गर्मी का मौसम है और पानी की जरुरत भी ज्यादा होती है वहीँ पानी ना आने से लोग बहुत परेशानी झेल रहे है। आप नेता मनु छाबड़ा ने बताया इलाके के लोगों ने उन्हें इस समस्या के बारे में बताया तो उन्होंने आप पार्टी के जालंधर नार्थ इलाका इंचार्ज दिनेश ढल्ल मदद से पहले त्रिकोणी पार्क में लगी मोटर ठीक करवाई। लेकिन इसके बाद भी कुछ घरों में तो पानी आया पर कई घरों में समस्या ठीक न हुई।
उन्होंने हालाँकि इलाके में पानी के सात टैंकर भी भेजे लेकिन लोगों का कहना पानी की जरुरत गर्मी के मौसम के हिसाब से जयादा है टैंकर तो कुछ देर बाद खाली हो रहे है। मोहल्ला निवासी वरुण मेहता ने कहा बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,पानी ना के बराबर आ रहा है। पानी के टैंकर तो खड़े है लेकिन साथ ही साथ ख़त्म भी हो रहे है। मनु छाबड़ा ने बताया उन्होंने दिनेश ढल्ल जी से इस बारे में बात की तो उन्होंने आज छुट्टी के दिन भी निगम अधिकारीयों को मौके पर बुला कर समस्या का हल जल्द करवाने के लिए कहा। मोके पर SDO गुरशरण सिंह और JE रमेश कुमार भी आये। मौके पर मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।