Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing दुनिया के इस देश में पेट्रोल दो रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलता है
In this country of the world, petrol is available at the cost of two rupees per liter

दुनिया के इस देश में पेट्रोल दो रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलता है

वर्ल्ड न्यूज़ : आज हम पेट्रोल की कीमत बात करने जा रहे है। आपको बता दे भारत में जहां पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार है वहीं दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पेट्रोल काफी सस्ता मिलता है। बताया जाता है कि वेनेजुएला समेत कई ऐसे देश हैं जहां पेट्रोल के दाम काफी कम हैं।

प्राप्त जानकारी मुताबिक दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में दो रुपये प्रति लीटर से भी कम में पेट्रोल मिलता है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल कीमत मात्र 1.50 रुपये है।

वहीं ईरान कच्चे तेल उत्पादक देशों में प्रमुख है। यहां पेट्रोल की कीमत 4.50 रुपये प्रति लीटर है। ईरान भारत समेत दुनिया के कई देशों कच्चा तेल का निर्यात करता है। इसके अलावा दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका देश अंगोला तेल और सोने की खान के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अंगोला में 17.82 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है।

वहीँ अल्जीरिया में लोगों को एक पेट्रोल के लिए महज 25.15 रुपये चुकाने होते हैं। इसके अलावा कुवैत में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को महज 25.25 रुपये देने पड़ते हैं। आपको बता दें कि ईरान की तरह कुवैत भी कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादक देशों में से एक है और भारत समेत दुनियाभर के कई देशों को कच्चे तेल का निर्यात करता है।

आपको बता दे पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों के 272.95 रुपये जबकि एक लीटर डीजल के के लिए लोगों को 273.40 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।


Leave a Reply