Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing 9 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
Punjab bandh call on August 9, holiday declared in schools in view of security

9 अगस्त को पंजाब बंद की कॉल, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

पंजाब : पंजाब में बंद की कॉल को लेकर कल स्कूल बंद रहेंगे। मणिपुर में हिंसक झड़प और महिलाओं के साथ क्रूर व्यवहार के कारण गुस्साए दलित व ईसाई समुदाय के लोगों ने 9 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर पंजाब के अधिकतर स्कूलों ने अपने स्तर पर बुधवार को सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टी की घोषणा कर दी है। हालांकि सरकार द्वारा इस पर अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

बता कि ईसाई और दलित भाईचारे ने जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मणिपुर इंसाफ मोर्चा का गठन करके पंजाब बंद की घोषणा की थी। मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत थापर ने 9 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रास्तों पर ट्रैफिक बंद रखने की भी घोषणा की, जिसके बाद स्कूल संचालकों ने भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। सुरक्षा के चलते यह फैसला लिया गया है।


Leave a Reply