Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी
Bollywood actor Sonu Sood released helpline number to help flood affected people in Punjab

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी

पंजाब : बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। पंजाब में बाढ़ की त्रासदी को लेकर उन्होंने अपनी पीड़ा भी जाहिर की है।सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डाली है। जिसमें सोनू सूद ने लिखा है- मेरे प्यारे पंजाब, मेरा दिल तुम्हारे लिए दुखता है। चूंकि बाढ़ ने उस भूमि पर कहर बरपाया है, जिसने मुझे बड़ा किया है, ऐसे में मैं बेकार खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकता। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब वापस लौटने का समय आ गया है।

उन्होंने अपने ट्वीट मे लिखा- साथ मिलकर इस तूफान का सामना करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और जरूरतमंद साथी पंजाबियों के लिए मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में सूद चैरिटी फाउंडेशन का एक नंबर 78886-75107 भी जारी किया है।

साथ ही लिखा है कि कोई जरूरतमंद इस नंबर पर हमें SMS के माध्यम से संदेश भेजे। मदद उस तक पहुंचेगी। ट्वीट में उन्होंने अपनी बहन के साथ फोटो भी शेयर की है। इसी बीच मालविका ने भी अपने भाई सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा है आओ पंजाब वासियों, पंजाब के लिए जुटें। एक दूसरे का साथ दें।

जिक्रयोग है कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद की फाउंडेशन कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों के साथ खड़ी की थी। सोनू सूद ने पूरे देश में कोरोना महामारी के दौरान हजारों लोगों की मदद की थी। किसी को हवाई जहाज और गाड़ी से उसके घर तक पहुंचाया था तो किसी को बीमारी के लिए पैसा दिया था। यहां तक तक बहुत सारे लोगों को खाने-पीने का सामान पहुंचा कर भी मदद की थी।


Leave a Reply