Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing रेल यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा, एसी ट्रेनों में किराए में होगी भारी कटौती
Railway passengers got a big gift, there will be a huge reduction in fares in AC trains

रेल यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा, एसी ट्रेनों में किराए में होगी भारी कटौती

नैशनल न्यूज़ : भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेल मंत्रालय ने एसी सिटिंग सुविधा वाली ट्रेनों में किराए में छूट देनी की शक्तियां जोनल रेलवे को सौंपी हैं, जिससे किराए में 25% तक की कमी आएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया कम किया जाएगा।

यह योजना अनुभूति और विस्टाडोम कोचों सहित एसी बैठने की सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव कक्षाओं में लागू होगी। छूट का तत्व मूल किराये पर अधिकतम 25% तक होगा। अन्य शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट सरचार्ज, जीएसटी इत्यादि, जो भी लागू हो, अलग से लगाए जाएंगे। ऑक्यूपेंसी के आधार पर सभी वर्गों में छूट प्रदान की जा सकती है।


Leave a Reply