Latest news
CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

India Living News

Hot News
You are currently viewing 700 फीट की ऊंचाई पर यात्री ने विमान का दरवाजा खोल दिया, कूदने की कोशिश में था आरोपी
At the height of 700 feet, the passenger opened the door of the plane, the accused was trying to jump

700 फीट की ऊंचाई पर यात्री ने विमान का दरवाजा खोल दिया, कूदने की कोशिश में था आरोपी

World News : खबर है कि साउथ कोरिया में शुक्रवार को एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने विमान का दरवाजा खोल दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार फ्लाइट को लैंड होने में 2 मिनट ही बाकी थे, तभी यात्री ने इमरजेंसी डोर खोल दिया। उस समय विमान 700 फीट की ऊंचाई पर था। हालांकि गेट खोलने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 6 क्रू मेंबर्स और 194 यात्री सवार थे। इस दौरान 12 यात्री घायल हो गए। एक चश्मदीद ने कहा- अचानक से ऐसा लगा की विमान में धमाका होने वाला है। दरवाजे का पास बैठे यात्री बेहोश होने लगे। कुछ समझ नहीं आ रहा था। फ्लाइट में बच्चे भी थे। वो रो रहे थे। कुछ तो डर से कांप रहे थे। एक अन्य यात्री ने कहा- एक शख्स ने फ्लाइट का दरवाजा खोल दिया। वो फ्लाइट से बाहर कूदने की कोशिश कर रहा था। बता दे इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


Leave a Reply