Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing टीवी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत
sarabhai-vs-sarabhai-s-actress-vaibhavi-upadhyaya-died

टीवी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत

नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री में मशहूर एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आई है। मशहूर सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा कुल्लू जिले के बंजार इलाके में उस समय हुआ जब वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ यात्रा कर रही थीं और एक मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

उनका परिवार चंडीगढ़ में रहता है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया, उसे मामूली चोटें आई हैं। वैभवी को ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की ‘जैस्मीन’ के रूप में जाना जाता है। ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के कलाकारों सतीश शाह, देवेन भोजानी, रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन ने भी सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। वैभवी ने दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ तथा टीवी शो ‘‘सीआईडी” और ‘अदालत’ में भी काम किया था।


Leave a Reply