Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में चोरों के होंसले बुलंद , दो सैलूनों में किया हाथ साफ़
jalandhar-buta-mandi-theft-sunshine-a-one-saloon-cash-inverter-led-battery-stolen

जालंधर में चोरों के होंसले बुलंद , दो सैलूनों में किया हाथ साफ़

जालंधर : जालंधर में चोरों के होंसले बुलंद है । खबर मिली है कि चोरों ने देर रात बूटा मंडी में दो सैलून पर चोरी कर डाली । प्राप्त जानकारी अनुसार महिलाओं के सैलून सनशाइन से चोर 22 हजार कैश और इन्वर्टर ले गए वहीं पर ए-‌वन सैलून से चोर गल्ले में पड़ा 2 हजार कैश, बड़ी एलईडी और इन्वर्टर के साथ लगी बैटरी चोरी कर ले गए।

सनशाइन सैलून में हुई चोरी की वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। चोर दो थे और स्कूटी पर सवार होकर आए थे। चोरों ने रात के अंधेरे में लोहे की रॉड से पहले शटर के ताले तोड़े, उसके बाद सैलून में फ्रंट डेस्क और अंदर सैलून में लगे दराज छान मारे। ऐसा ही तरीका चोरों ने ए-वन सैलून में भी अपनाया। वहां पर भी सारे दराज खंगाले।

ए-वन सैलून के मालिक वसीम ने बताया कि वह देर रात अपना सैलून बंद करके गए थे। सुबह जब काम पर आए तो आगे देखा कि शटर खुला हुआ था। शटर के ताले टूटे हुए थे।वसीम ने कहा कि चोर गल्ले से 2 हजार रुपए कैश, इन्वर्टर की बैटरी, एक कीमती एलईडी चोरी कर ले गए हैं।

सनशाइन सैलून पर काम करने वाली मीना ने बताया कि दुकान की मालकिन किसी काम से बाहर गई हुई थी। पिछली रात वही दुकान बंद करके गई थी, लेकिन आज जब सुबह वह दुकान पर आई तो शटर टूटा देख उसके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि दो चोर उनकी दुकान से 22 हजार कैश और इन्वर्टर ले गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply