Latest news
15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के लोग बदलाव की उम्मीद में आप को वोट देकर पछता रहे हैं : राजा वड़िंग
People of Punjab are repenting after voting for AAP in the hope of change: Raja Warding

पंजाब के लोग बदलाव की उम्मीद में आप को वोट देकर पछता रहे हैं : राजा वड़िंग

जालंधर : लोक सभा जालंधर उपचुनाव के प्रचार के लिए विधान सभा क्षेत्र फिल्लौर के गाँव बुंडाला के सरपंच सरबजीत सिंह आजाद ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एक सभा का आयोजन किया, जिसमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी विशेष रूप से पहुंचे। इस सभा में क्षेत्र के मुखिया प्रधान बलविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह पंच, मीना कुमारी, गगनदीप सिंह, पंच बलजीत सिंह बिल्ला, जसविंदर सिंह जस्सा आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के प्रति लोगों का प्यार, सम्मान और समर्थन इस बात की गवाही दे रहा है कि जालंधर से कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के प्रति आम लोगों का विश्वास बरकरार है और  पंजाब के लोग ‘बदलाव’ के भ्रम में आप पार्टी को वोट देकर पछता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी मोर्चों पर बुरी तरह विफल साबित हुई है, सरकार ने जनता से की गई गारंटी क्या पूरी करनी थी बल्कि उसने राज्य की कानून व्यवस्था को बुरी तरह से तहस नहस कर डाला। रोज़ाना हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण पंजाब के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। इसी तरह बीजेपी की बात करें तो बीजेपी के कार्यकाल में देश की जनता त्रस्त है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने देश को अंदर से कमजोर कर दिया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषणों से लोगों का पेट भरने की सोचते हैं परंतु अब ऐसा नहीं होगा । पंजाब की जनता बीजेपी को भी करारा जवाब देगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से 10 मई को हाथ के पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की ताकि जनविरोधी भाजपा और आप पार्टी को सबक सिखाया जा सके।

Leave a Reply