Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के होशियारपुर में चलती कार में लगी आग , धुआं निकलता देख कार सवार लोगों ने भागकर बचाई जान
A fire broke out in a moving car in Hoshiarpur, Punjab, seeing the smoke coming out, the occupants of the car saved their lives by running away.

पंजाब के होशियारपुर में चलती कार में लगी आग , धुआं निकलता देख कार सवार लोगों ने भागकर बचाई जान

जालंधर : खबर है कि पंजाब के होशियारपुर में चलती कार में आग लग गई। धुआं निकलता देख कार में बैठे तीनों लोग तुरंत बाहर निकल गए। कार के ड्राइवर जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी माता नवनीत कौर, नानी मनजीत कौर के साथ कार में सवार होकर रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। जैसे ही गाडी गांव के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा।

उन्होंने गाड़ी को रोका और अपने साथ गाड़ी में सवार माता और नानी को बाहर निकाला। तीनों लोग कार से निकल कर सड़क किनारे पहुंचे ही थे कि पीछे से एकदम आग भड़क गई। यदि वह थोड़ी बहुत भी देर करते तो उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। कार को आग लगी देख वहां पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर कार की आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग नियंत्रण से बाहर हो गई तो तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया।


Leave a Reply