Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप
Film actress Ameesha Patel accused of cheating

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड न्यूज़ : खबर है कि गदर फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किलों में फंस गईं हैं। जानकारी मिली है कि रांची सिविल कोर्ट ने अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकाने के मामले में वारंट जारी किया है। बता दे इससे पहले मामले में अदालत ने अमीषा को समन भेजा था, लेकिन जब वह कोर्ट नहीं पहुंची तो अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। वहीँ मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

बता दे अजय कुमार सिंह नाम के एक शख्स ने 17 नवंबर 2018 को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि म्यूजिक एलबम और फिल्मों के नाम पर अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ने उससे पैसे लिए थे, इसके बावजूद अभी तक फिल्म और एलबम नहीं बन सकी है। अजय का आरोप है कि अमीषा ने फिल्म देसी मैजिक नाम के उससे 2.5 करोड़ रुपए लिए थे, जिसे अमीषा ने वापस नहीं किया।

बता दे जब 2018 में फिल्म देसी मैजिक नहीं बनी, तो अजय ने अमीषा से अपने पैसों की मांग की। लंबे इंतजार के बाद अमीषा ने अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ और 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय ने अमीषा और उनके मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


Leave a Reply