Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing द लावा लाउन्ज रेस्टोरेंट में सीआईए स्टाफ की रेड 8 व्यक्ति काबू
CIA staff raid at The Lava Lounge restaurant nabs 8 people

द लावा लाउन्ज रेस्टोरेंट में सीआईए स्टाफ की रेड 8 व्यक्ति काबू

जालंधर  : पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ ने अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए द लावा लाउन्ज रेस्टोरेंट में 8 आरोपियों को काबू किया है जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम सहित गश्त के दौरान मिलाप चौक के पास मौजूद थे।उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि न्यू अवतार नगर निवासी रविंदर कुमार मोनिका टावर दूसरी मंजिल पर द लावा लाउन्ज रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहा है। तभी एसआई अशोक कुमार ने अपनी टीम तैयार कर रेस्टोरेंट में रेड कर 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रविंदर कुमार पुत्र बालकिशन निवासी न्यूज़ तारानगर, हनी नैयर पुत्र सुभाष चंद्र निवासी काजी मोहल्ला, मनदीप कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी हरगोविंद पुरी, कुणाल पुत्र हरजिंदर कुमार निवासी संतोखपुरा, साहिल पुत्र मोहिंदर निवासी पक्का बाग, दमन पुत्र रामकुमार निवासी पक्का बाग, अभिषेक पुत्र निर्मल दास निवासी नमी आबादी जालोवाल और रोहित पुत्र राम लुभाया जालोवाल आबादी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ की टीम ने सभी व्यक्तियों के खिलाफ थाना न : 4 में मुकदमा नंबर 26 आईपीसी धारा के तहत दर्ज किया है।


Leave a Reply