Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में अब ठेकों के अलावा इन ख़ास दुकानों पर भी शराब मिल सकेगी
punjab-government-s-big-announcement-regarding-new-excise-policy

पंजाब में अब ठेकों के अलावा इन ख़ास दुकानों पर भी शराब मिल सकेगी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत ये फैसला लिया है कि शराब अब ठेके के अलावा कुछ खास दुकानों पर भी मिल सकेगी। वहीँ अब लोग ठेकेों पर जाने की बजाय इन विशेष दुकानों से शराब खरीद सकेंगे। इन दुकानों पर एक अप्रैल से शराब और बीयर भी मिलेगी।

आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पहले चरण में पंजाब सरकार एक अप्रैल से शहरों में बीयर और शराब की 77 दुकानें खोलने जा रही है। अगर कोई ठेके पर नहीं जाना चाहता है तो अब शहर के बाजार में खुल रही इन खास दुकानों से शराब खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के खुलने से सरकार की आय भी बढ़ेगी इसलिए सरकार ने बकायदापूरी तैयारी कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ की तर्ज पर बड़े शहरों में खुलने वाली विशेष शराब की खास दुकानें किसी बड़े शोरूम से कम नहीं होंगी। ग्राहक इन दुकानों में सजाए गए रैक से अपनी मनपसंद शराब या बीयर उठा सकेंगे और कैश काउंटर पर भुगतान कर सकेंगे।


Leave a Reply