Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing इस बार सताएगी झुलसाने वाली गर्मी, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट
Scorching heat will haunt this time, Center alerts states

इस बार सताएगी झुलसाने वाली गर्मी, केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट

नई दिल्ली : इस वर्ष अभी से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बता दे पहले जहां हर साल फरवरी में लोगों को ठंड का अहसास होता था, वहीं इस बार बीते महीने से ही सूरज आसमान से आग उगल रहा है। वहीँ अब मार्च में भी गर्मी लोगों को ज्यादा महसूस हो रही हैं। इस बीच, इस साल पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू को लेकर केंद्र ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। मौसम विभाग का भी कहना है कि इस बार देश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने और इसके सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

इसी के चलते मंगलवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने देश में गर्मियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे अभी से भीषण गर्मी से निपटने के लिए तैयारियां कर लें। गौबा ने कहा कि ऐसी संभावना है कि साल 2023 में सामान्य गर्मी की तुलना में ज्यादा गर्मी होगी।

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने यह भी कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोग स्वास्थ्य की समस्याओं से पीड़ित न हों, इसके लिए अभी से लोगों को लू-लपट से बचने, दिन के समय घरों में रहने और तेज धूप आदि से बचने के लिए जागरूक करना होगा। बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव ने पानी की किल्लत ना हो इसके लिए आगे हैंडपंपों की मरम्मत, फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल जैसी बुनियादी तैयारियों के महत्व पर जोर दिया।


Leave a Reply