Latest news
कलह के चलते गुस्से में आये पति ने पहले पत्नी को मारी गोलियां, फिर खुद की आत्महत्या हिमाचल : चलती बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा , बस पलटी AAP पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी दिक्कते , दो केस हुए दर्ज महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने

India Living News

Hot News
You are currently viewing रिश्वत के आरोप में AAP पार्टी का विधायक और उसका पीए गिरफ्तार , गाड़ी से 4 लाख बरामद
AAP MLA and his PA arrested on bribery charges, 4 lakh recovered from vehicle

रिश्वत के आरोप में AAP पार्टी का विधायक और उसका पीए गिरफ्तार , गाड़ी से 4 लाख बरामद

बठिंडा, 16 फरवरी (ब्यूरो) : पंजाब से बड़ी खबर है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब के बठिंडा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को विजिलेंस ने 4 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। कोटफत्ता बठिंडा के सर्किट हाउस पहुंचे थे। गांव घुद्दा की महिला सरपंच के पति से पंचायत का बिल पास करने के बदले विधायक के PA रेशम सिंह ने यह रिश्वत ली थी।

विजिलेंस टीम ने दोनों को ट्रैप कर अरेस्ट कर लिया। पैसे विधायक की गाड़ी से बरामद हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पंचायत के पैसे और ग्रांट फंसी हुई थी। जिसको लेकर विधायक के PA रेशम सिंह ने उससे 4 लाख की रिश्वत मांगी थी। नियम के मुताबिक ब्लॉक डेवलपमेंट पंचायत अफसर यह राशि रिलीज करता था, लेकिन विधायक के कथित दबाव की वजह से वह पैसे नहीं दे रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक PA रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम लेकर गाड़ी में रख ली। उस वक्त विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। विजिलेंस ने DSP संदीप सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान PA रेशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधायक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया।


Leave a Reply