Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान ने वाहनों के फिटनेस सर्टीफिकेट ऑनलाइन मुहैया कराने के लिए ऐप लॉन्च की
CM Bhagwant Mann launches app to provide fitness certificate of vehicles online

CM भगवंत मान ने वाहनों के फिटनेस सर्टीफिकेट ऑनलाइन मुहैया कराने के लिए ऐप लॉन्च की

चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने लोगों के पक्ष में एक बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार को ट्रांसपोर्ट विभाग और एन.आई.सी द्वारा लोगों को फिटनेस सर्टीफिकेट ऑनलाइन मुहैया कराने के लिए एक ऐप लॉन्च की है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इससे लोगों को उनके घर पर ही मोबाइल फोन की एक क्लिक पर फिटनेस प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।

वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्था में और पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से लोग फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं। शहरवासियों को उनकी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा भी दी जाएगी।

CM मान ने कहा कि आवेदक वाहन माड्यूल पर दस्तावेज अपलोड करेगा। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों को आर.टी.ओ. के कर्मचारियों द्वारा जांच की जाएगी और वाहनों की एम.वी.आई. द्वारा ऑनलाइन जांच की जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए इस ऐप को ट्रांसपोर्ट विभाग और एन.आई.सी. ने मिलकर तैयार किया है।


Leave a Reply