Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान ने बठिंडा में फहराया तिरंगा
CM Bhagwant Mann hoisted the tricolor in Bathinda on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान ने बठिंडा में फहराया तिरंगा

बठिंडा : देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के CM भगवंत मान ने बठिंडा में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। वहीँ लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली में पंजाब की झांकी को बाहर निकालने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार को घेरा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान सभी को समानता का संदेश देता है। CM मान ने कहा कि यदि शहीद आजादी के लिए कुर्बानियां नहीं देते तो आज देश गुलाम होता। देश की आजादी में 90 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। देश को आत्मनिर्भर करने में पंजाब आगे आया। आजादी की जंग के दौरान अनेकों पंजाबियों ने देश के लिए अपनी जवानी का त्याग किया। उन्होंने भगत सिंह की कुर्बानी का उदाहरण देते हुए कहा कि आदमी बड़ा सालों से नहीं, आदमी बड़े ख्यालों से होता है।

इस मौके CM मान ने कहा पंजाब में मुफ्त बिजली पर 87 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो आया है। उन्होंने पहले 10 महीने में कुल 25,886 नौकरियां देने की बात कही। 16 मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही। टूरिज्म क्षेत्र में पंजाब को अमीर बताया। नरेगा और मनरेगा को भी लागू करने की बात कही। CM मान ने कहा कि वह पंजाब को नुकसान पहुंचाने वाली किसी स्कीम पर हस्ताक्षर नहीं करते।

उन्होंने बठिंडा को बाहरी ओर नया डिजीटल बस स्टैंड देने की बात कही। बठिंडा में आयोजन स्थल के चौतरफा जिला पुलिस का कड़ा पहरा रहा।


Leave a Reply