Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM भगवंत मान ने स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन
Punjab CM Bhagwant Mann inaugurated the School of Eminence

पंजाब के CM भगवंत मान ने स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 117 स्कूलों में से पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस (प्रतिष्ठित) स्कूल का ISB, मोहाली में उद्घाटन किया। इस दौरान CM मान ने कहा कि उनका सपना है कि पंजाब के बच्चे जब देश-विदेश में जाएं और उनसे पूछा जाए कि उन्होंने डिग्री कहां से की है तो वह पंजाब से बताते हुए गर्व महसूस करें। उन्होंने कहा कि अनेक बच्चों को मौका और मदद नहीं मिलने से वह पीछे रह जाते हैं। लेकिन अब शिक्षा व्यवस्था बदलाव की ओर है।

CM मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती है और यहां के लोगों में आइडिया की कोई कमी नहीं है। वहीँ उन्होंने टीचरों को ईमानदारी से शिक्षा देने को कहा, ताकि बच्चों के दिमाग में ईमानदारी आए और वह ईमानदार बनें। मान ने कहा कि पंजाब के 117 स्कूलों के नाम भी स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखे जा रहे हैं। इससे बच्चों को पता लग सकेगा कि देशभक्तों ने प्रदेश और देश के लिए कितने ऊंचे बलिदान दिए हैं।

CM मान ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को भी वर्ल्ड स्तर पर पहचान मिलेगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर जल्द ही ऐसा दिन आएगा कि देश-विदेशों से लोग पंजाब के स्कूल देखने के लिए आया करेंगे। उन्होंने कहा राज्य सरकार स्कूली इमारतों का कायाकल्प भी कर रही है।


Leave a Reply