Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने फ्रॉड करने वाले ट्रैवल एजेंटों पर कसा शिकंजा, 239 इमिग्रेशन कंसल्टेंटों और 129 IELTS केंद्रों के लाइसेंस किये सस्पेंड
Jalandhar Deputy Commissioner cracks down on fraudulent travel agents, suspends licenses of 239 immigration consultants and 129 IELTS centers

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने फ्रॉड करने वाले ट्रैवल एजेंटों पर कसा शिकंजा, 239 इमिग्रेशन कंसल्टेंटों और 129 IELTS केंद्रों के लाइसेंस किये सस्पेंड

जालंधर : जालंधर में बार-बार विदेश भेजने के नाम पर मिल रही ठगी की शिकायतों के बाद डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने फ्रॉड करने वाले ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कस दिया है। DC ने 239 इमिग्रेशन कंसल्टेंटों और 129 IELTS केंद्रों के बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए। यह सभी लाइसेंस की आड़ में विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहे थे।

डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले इमिग्रेशन कंसल्टेंट और IELTS केंद्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई है। डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1320 इमिग्रेशन कंसल्टेंट, टिकटिंग एजेंट, IELTS केंद्रों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

इनमें 495 ने लिखित में जवाब नहीं दिया। जिससे उनके व्यवसायिक लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर ने सभी लाइसेंस प्राप्त होल्डरों को अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है ।


Leave a Reply