Latest news
CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल दहलाने वाली घटना , 25 साल के युवक ने की क्रूरता की हद पार , पत्नी के किए 50 टुकड़े
Shocking incident, 25-year-old man crossed the limits of cruelty, cut his wife into 50 pieces

दिल दहलाने वाली घटना , 25 साल के युवक ने की क्रूरता की हद पार , पत्नी के किए 50 टुकड़े

साहिबगंज(झारखंड) : दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक 25 साल के युवक ने की क्रूरता की हद पार कर अपनी पत्नी के किए 50 टुकड़े कर डाले।
ये घटना झारखंड से सामने आई है बता दे इससे पहले दिल्ली की श्रद्धा की भी ऐसे ही क्रूर हत्या हुई थी। मिली जानकारी अनुसार साहिबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने अपनी पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। बताया जा रहा है आरोपी ने हत्या के बाद शव के इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए।

प्राप्त जानकारी अनुसार उसने कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए और अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंके दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब तक पुलिस को 18 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका साहिबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी। इसे लेकर दिलदार के घर में रोजाना झगड़े होते थे। रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी।

बेला टोला से दिलदार अंसारी को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझ टोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।


Leave a Reply