जालंधर : जालंधर से खबर है कि मशहूर कामेडियन हरविंदर सिंह उर्फ काके शाह ने विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से छह लाख रुपए ले लिए। मगर अब तक न उसे विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस किए गए। मिली जानकरी अनुसार रस्ता मोहल्ला के निवासी नवनीत आनंद ने मशहूर कामेडियन स्टार काके शाह को यूके भेजने के लिए छह लाख रुपए दिए थे। कई समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने पूछा तो वह टालमटोल करते नजर आए। जब उसने पैसे वापिस मांगे तो वह अपनी राजनीति पहुंच बताकर उसे डराने धमकाने लगा। इसके बाद उसने थाना-3 की पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने काके शाह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।