Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Twitter डील के बाद Elon Musk बने सोशल मीडिया किंग
Elon Musk becomes social media king after Twitter deal

Twitter डील के बाद Elon Musk बने सोशल मीडिया किंग

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण करके सोशल मीडिया सेक्टर में भी पैर जमा लिए है। वहीँ इसके बाद एलन मस्क एक इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला, स्पेस कंपनी स्पेस एक्स और न्यूरालिंक के साथ दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बन गए हैं।

आपको बता दे एलन मस्क के यहां तक पहुंचने का सफर काफी मुश्किल भरा रहा है। एक बार तो अपनी बिजनेस योजनाओं के कारण टेस्ला पर दिवालिया होने का खतरा भी मंडराने लगा था, लेकिन समय के साथ मस्क ने मुश्किलों का सामान किया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मस्क ने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और दो अन्य टॉप अधिकारियों की छुट्टी कर दी है। इनमें कंपनी की पॉलिसी हेड विजया गाड्डे (Vijaya Gadde) और चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर नेड सेगल (Ned Segal) के नाम शामिल हैं। हालांकि ट्विटर ने अधिकारियों को निकाले जाने के संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। वहीँ मस्क और ट्विटर के बीच पिछले कई महीने से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है। मस्क ने ट्विटर की खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का ऑफर दिया था। लेकिन बाद में वह इससे मुकर गए थे। इसके बाद ट्विटर ने उन्हें कोर्ट में घसीट लिया था। अगर मस्क शुक्रवार तक इस डील को आगे नहीं बढ़ाते तो कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुरू हो जाती। टेस्ला के CEO मस्क ने काफी किंतु-परंतु के बाद कोर्ट की तय डेडलाइन से पहले ही ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया।


Leave a Reply